Friday, 6 February 2026

दिग्विजय भी थरूर बनेंगे?

दिग्विजय सिंह भी शशि थरूर के रास्ते पर...

      ऐसा लगता है कि कांग्रेसी अधिक दिन तक सत्ता से बाहर नहीं रह सकते। पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने पीएम मोदी की शान में कसीदे पढ़े। इससे पहले यही घटिया काम गुलाम नबी आज़ाद करके अपनी अलग पार्टी बना चुके थे। अब लगभग उसी भाषा शैली और अंदाज़ में एमपी के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह मोदी बीजेपी और आरएसएस की भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे हैं। यह भी हो सकता है कि 70 सालों के एकक्षत्र राज में इन जैसे कुछ कांग्रेसियों ने इतना माल नंबर दो से कमाया है कि उसको बचाने के लिये संघ का थोड़ा सा दबाव पड़ते ही ये लोग दंडवत हो जाते हैं। यही वजह है कि कमलनाथ हों या दिग्विजय सिंह राहुल गांधी इनसे बहुत खफा रहते हैं लेकिन सोनिया गांधी के दरबारी होने की वजह से ये कांग्रेस में बने हुए हैं। जबकि सच यह है कि इनकी वजह से कांग्रेस को कोई राजनीतिक लाभ तो दूर उल्टा नुकसान ही हो रहा है। राजस्थान में वहां के पूर्व कांग्रेसी सीएम अशोक गहलौत ने युवा कांग्रेसी नेता सचिन पायलट को सीएम बनने का मौका न देकर चुनाव में गुटबंदी के चलते कांग्रेस को सत्ता से बाहर कराकर ही दम लिया। यही हाल एमपी में कमलनाथ ने युवा कांग्रसी नेता ज्योतिराज्य सिंधिया को सत्ता में भागीदारी न देकर कांग्रेस की कब्र खोदकर बीजेपी को सत्ता थाली में रखकर परोस कर किया।

No comments:

Post a Comment