Friday, 6 February 2026

बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न

बंग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू उत्पीड़न सहन नहीं होगा...

       पड़ौसी देश बंग्लादेश में जब से चुनावों का ऐलान हुआ है। वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। वहां हालात तेज़ी से खराब हो रहे हैं। वहां दक्षिणपंथी राजनतिक शक्तियां लगातार शक्तिशाली होती जा रही हैं। पूर्व पीएम शेख़ हसीना जब से सत्ता छोड़कर शरण लेने भारत आई हैं। उनकी पार्टी उनके नेताओं और बंग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान से जुड़े हर मामले में वहां की कार्यवाहक सरकार दुश्मनों की तरह पेश आ रही है। उन्होंने हसीना की पार्टी पर चुनाव लड़ने पर भी रोक लगा दी है। यानी उनको पता है कि अगर रोक नहीं लगाई तो हसीना की पार्टी फिर बहुमत ला सकती है। साथ ही अल्पसंख्यक हिंदू विरोधी भावनायें भड़काकर बहुसंख्यकवाद की घटिया सियासत भी वहां परवान चढ़ाने की कोशिश जारी है। लेकिन वहां के कार्यवाहक सरकारी मुखिया मुहम्मद यूनुस को यह नहीं भूलना चाहिये कि कोई भी देश अपने अल्पसंख्यक नागरिकों को सताकर न तो प्रगति कर सकता है और न ही देश में स्थायी शांति स्थापित कर सकता है। यही बात भारत पर भी लागू होती है।

No comments:

Post a Comment